दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार देर रात उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना, मुंडका), सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा) के कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारीश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने बुधावर के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, इसके विपरित बुधवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे। दिनभर तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवाओं की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 27 से 53 फीसदी रहा।