फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: झूमकर बरसे बदरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; चार से पांच दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

Thu, 21 Jul 2022 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala
उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली वासियों को बुधवार को झूमकर बरसे बदरा से राहत मिली। महज तीन घंटे की बारिश में ही दिल्ली में 51.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक 52.4 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त इस समय उत्तर भारत में पहुंच गई है। ऐसे में अगले चार से पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, बिहार व झारखंड तक अच्छी बारिश के आसार हैं। उधर, तीन घंटे की तेज बारिश से सात फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी। वहीं, 11 जगहों पर जल जमाव के साथ पांच जगहों पर पेड़ गिरने से सड़कों पर जाम लगा।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने एक दिन पहले बुधवार को बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, दोपहर तक यह अलर्ट यलो से ऑरेंज कर दिया गया था। सुबह से ही दिल्ली में तेज धूप निकली रही और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर एक बजे करीब मौसम ने एकाएक करवट ली और आसमान में काली घटा छा गई। कुछ पलों में ही बादलों ने तेज गर्जना के साथ बरसना शुरू किया और करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार तेज बारिश होने की वजह से उमस और गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम तीन बजे करीब बारिश की फुहारे कम होना शुरू हई, जिसके बाद भी मौसम नहीं खुला और देर शाम तक बारिश की हल्की फुहारों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 6
पानी भरने के बाद मोटर लगाकर पानी निकालते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
सामान्य से चार अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार मध्यम रही व नमी का स्तर 69 से 100 फीसदी तक रहा। सुबह से ही वातावरण में उमस अधिक होने के कारण चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान थे। हालांकि, बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी का सितम खत्म हुआ। 

4 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala
अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर 
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, मानसूनी गर्त मध्य भारत से खिसकते हुए उत्तर भारत में पहुंच गई है। इस वजह से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश दर्ज की गई है। पलावत के मुताबिक, मौसमी दशाओं में हुए फेरबदल की वजह से आगामी चार से पांच दिनों तक पंजाब से लेकर झारखंड तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी व मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, रविवार तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala
पालम में सबसे अधिक 92.4 मिमी बारिश दर्ज
राजधानी के पालम इलाके में सबसे अधिक 92.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद 64 मिमी बारिश लोधी रोड इलाके में हुई है। आयानगर में 46.9 व पूसा में 32 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। वहीं, सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड एक मिलीमीटर के साथ जफरपुर का है। अधिक बारिश होने की वजह से उक्त इलाकों में अधिक जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली के भी कई पॉश इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर दर्ज बारिश
रिज- 21 मिमी
दिल्ली विश्वविद्यालय-21 मिमी
नजफगढ़- 1.5 मिमी
पीतमपुरा- 9.5 मिमी
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 19 मिमी
मयूर विहार- 3 मिमी 

अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 7:19 बजे
-सूर्योदय का समय: 5:37 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें