दिल्ली में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार तीनों मृतक पांडव नगर के बी-ब्लॉक में रहते थे। चरणदीप के परिवार में पिता कमलजीत सिंह, मां परमजीत कौर, पत्नी सोनिया सिंह, एक बेटा खुशवीर (6) और बेटी पीयू (10) हैं। कमलजीत सिंह एक अंग्रेजी दैनिक से फोटो पत्रकार रिटायर हुए हैं। चरण भी उसी दैनिक के नोएडा स्थित आईटी विभाग में नौकरी करता था। राजेश का पूरा परिवार बी-ब्लॉक पांडव नगर में रहता है। कुछ सालों पूर्व वह अपनी पत्नी वीना, बेटी गौरी (10) और चाहत (5) के साथ नोएडा सेक्टर-74 के एक फ्लैट में शिफ्ट हो गया था।
वह हर शनिवार रविवार को पांडव नगर ही आ जाता था। राजेश का महिपालपुर में दफ्तर था। वह एक कोरियर कंपनी में ऊंचे पद पर तैनात था। तरुण के परिवार में पत्नी तृप्ति और एक बेटी वंशु हैं। राजेश और तरुण परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। तीनों की मौत ने उनके परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। राजेश और तरुण के परिजनों को चिंता सता रही है कि अब उनका परिवार कैसे चलेगा।