फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आत्महत्या से पहले बहन को किया ईमेल, फिर पत्नी संग भाई ने दे दी जान

Sat, 10 Oct 2020 05:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
Noida News: नोएडा सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी शेयर ब्रोकर दंपती ने शुक्रवार दोपहर छत के कुंडे से कपड़े के सहारे लटककर एक साथ आत्महत्या कर ली। महिला के मामा की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि शेयर में नुकसान होने के बाद दोनों ने आत्महत्या की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन

2 of 5
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नौबस्ता, कानपुर निवासी विनीत सिन्हा (34) पत्नी श्वेता (32) के साथ सोसायटी के फ्लैट में किराए पर रहते थे। गुरुवार रात विनीत ने बहन अनुराधा को एक ईमेल किया था। इसमें जिंदगी खत्म करने की बात कही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर को अनुराधा ने ईमेल देखा तो तुरंत ही उन्होंने भाई व भाभी को फोन किया। दोनों से उनकी बात नहीं हो सकी तो उन्होंने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले भाभी के मामा को कॉल कर इसकी जानकारी दी। दोपहर करीब तीन बजे श्वेता के मामा सोसाइटी पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने सूचना सोसाइटी के लोगों व पुलिस को दी। 

 

4 of 5
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली फेज थ्री पुलिस लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो दोनों छत के कुंडे से एक साथ अलग-अलग कपड़े से लटके हुए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुलाया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि विनीत व श्वेता लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। दो दिन पहले ही दोनों नोएडा आए थे। शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हैं और नोएडा में दोनों अकेले रहते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
टेबल पर पड़ी थी कोल्ड ड्रिंक और ब्रेड
जिस कमरे में दोनों ने कुंडे से लटककर आत्महत्या की। वहीं पास में टेबल पर पानी की तीन बोतलें, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और ब्रेड पड़ी थी। इससे लग रहा है कि दोनों ने सुबह का नाश्ता किया था। इसके बाद आत्महत्या की। सोफे पर दोनों के मोबाइल फोन भी पड़े हुए थे। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी पति-पत्नी ने कुंडे से कपड़े के सहारे लटककर आत्महत्या की है। दोनों शेयर बाजार के काम से जुड़े हुए थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें