फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के जज्बातों को रौंदा: मेजर बताकर बढ़ाईं नजदीकियां, फिर बनाया हवस का शिकार, घरवालों को भी न छोड़ा

Mon, 05 Sep 2022 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में सेना का मेजर बताकर सीआईएसएफ की महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर व फोटो खींचकर महिला सिपाही को ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला सिपाही के भाई व एक रिश्तेदार को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 28 लाख रुपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सेना के फर्जी मेजर दीपक कुमार को हजारी बाग, झारखंड से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने जा रही थी। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। दीपक की दिल्ली व बिहार में तीन केसों में तलाश थी।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सीआईएसएफ की महिला सिपाही ने अरवल, बिहार निवासी दीपक कुमार (28) के खिलाफ बिंदापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हिला सिपाही ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए दीपक के संपर्क में आई थी। दीपक ने सिपाही को खुद को भारतीय सेना में मेजर बताया और उससे शादी करने की बात कही। आरोपी ने महिला सिपाही से उसके भाई व रिश्तेदार को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 28 लाख रुपये ठग लिए थे। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह अश्लील वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। बिंदापुर पुलिस जब आरोपी को वर्ष 2021 में पकड़ने पटना, बिहार गई तो 30-40 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। 

ये भी पढ़ें- नाजायज संबंधों की सजा मौत: महिला ने बेटी संग पति को मारा, लड़की ने किया पहला वार, सिर कुचलकर कार में छोड़ा शव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस ने रामकृष्ण नगर, पटना में मामला दर्ज कराया था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विकास राणा को पता लगा था कि आरोपी हजारी बाग में है। इंस्पेक्टर विकास राणा की टीम एक सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार करने हजारी बाग पहुंची। आरोपी ने एक बार फिर 30-40 लोगों को एकत्रित कर लिया और पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने की कोशिश की। अलर्ट पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। दीपक कुमार साइंस ग्रेजुएट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें