फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नौकरी करने आई युवती जीबी रोड पर कैसे पहुंची? रूला देगी पीड़िता की आपबीती

Sat, 10 Aug 2019 08:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अच्छी नौकरी की चाह में एक शख्स के चंगुल में फंसकर एक युवती दिल्ली के जीबी रोड स्थित एक कोठे पर पहुंच गई। युवती को एक शख्स दिल्ली लाया और उसे कोठे पर बेच दिया। वहां उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। सपने जिंदगी में कुछ बेहतर करने के देखे, ताकि मां-बाप का नाम रोशन कर पाए, लेकिन जीबी रोड पर जिंदगी नर्क हो गई थी। इतने में उसका भाई फरिश्ता बनकर उसे बचाने आया और उसे उस नर्क से आजाद करवा दिया। 

पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर युवती को कोठे पर बेचा, पीड़िता खिड़की में साड़ी बांधकर हुई फरार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala
मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती एक नामी कंपनी में नेटवर्किंग बिजनेस करती थी। इस युवती को एक शख्स बीते 8 जून को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया। यहां आने के बाद उस शख्स ने युवती को जीबी रोड के कोठे पर बेच दिया। युवती के भाई ने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर उसकी बहन का फोन पहुंच से बाहर हो गया। इसके बाद परिवार ने कोलकाता में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बंगाली शख्स का फोन आया जिसने कहा कि उसकी बहन दिल्ली केजीबी रोड स्थित कोठे पर है। भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर कोठे पर गया। वहां पता चला कि बहन को देह व्यापार में धकेल दिया गया है। उसने आयोग से संपर्क किया और सारी घटना की जानकारी दी। युवती के भाई की ओर से 8 अगस्त को की गई शिकायत के बाद दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस के साथ मिलकर युवती को मुक्त कराया। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
युवती ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। उसने उसे एक अन्य शख्स रमजान से मिलवाया। जिसने उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसी शख्स ने उसे कोठे पर बेच दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती का भाई पहले ग्राहक बनकर कोठे पर पहुंचा फिर इसकी शिकायत महिला आयोग और संबंधित थाना पुलिस से की। दिल्ली महिला आयोग और पुलिस ने युवती को मुक्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
गौरतलब है कि इससे पहले आंध्र प्रदेश से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाई गई एक युवती को भी देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। छह माह बाद मौका मिला तो युवती किसी तरह खिड़की में साड़ी बांधकर घर से फरार हो गई। उसने घटना की शिकायत कमला मार्केट थाने में दी। पुलिस ने उसे देह व्यापार में धकेलने वाली महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान कोठा संचालिका फरार हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें