रविवार को 9.4 डिग्री तक लुढका था पारा
राजधानी में रविवार को न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक फिसलने की संभावना जताई गई थी जो सोमवार को सच साबित हुई। वहीं, इस बीच आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है।