दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण
- फोटो : एएनआई
डॉक्टरों ने दी बाहर जाने से बचने की सलाह
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने कहा कि बेहद खराब हो गया है। ऐसी स्थिति में अस्थमा, दिल के रोगी, एचआईवी के मरीज, मधुमेह, कैंसर सहित दूसरे रोगी को घर से निकलने से बचना चाहिए। वहीं सामान्य लोग भी सुबह और शाम के समय निकलने से बचे। यदि निकलना जरूरी है तो मास्क का प्रयोग करें। घर वापस आने पर आंख और चेहरे को जरूर धाएं।