फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR AQI Today: सांसों को थोड़ी राहत... आज एक्यूआई 283, अगले दो दिन दिल्ली में दमघोंटू रहेगी हवा

Fri, 25 Oct 2024 10:04 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi AQI Today: दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में थोड़ी कमी आई है। शुक्रवार सुबह एक्यूआई 283 दर्ज हुआ। जो बीते गुरुवार को 306 दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। अभी भी स्तर खराब स्थिति में है। एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भी दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता यानी एक्यूआई 283 दर्ज हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 218, पंजाबी बाग में 245, इंडिया गेट पर 276, झिलमिल में 288 दर्ज किया गया। हालांकि, एनसीआर में दिल्ली हवा सबसे खराब रही।
 
विज्ञापन

2 of 7
mask pollution - फोटो : Adobe Stock
दिल्ली में अगले दो दिन का अलर्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार और रविवार को फिर से हवा बेहद खराब होने की आशंका है। इधर, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना में एक्यूआई 400 के पार रहा जो गंभीर श्रेणी है, जबकि आनंद विहार, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, विवेक विहार सहित 25 इलाकों में हवा बेहद खराब व डीटीयू, नरेला में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। 
विज्ञापन

3 of 7
delhi pollution - फोटो : Adobe Stock
इतना रहा अधिकतम- न्यूनतम तापमान
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

4 of 7
शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई
सीजेआई के बयान पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि खबरें आई हैं कि वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी सुबह की सैर रोक दी है। दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। हर जगह जहरीली हवा है। आप बिना मास्क के घूम भी नहीं सकते। 

आगे कहा कि बाहर जाकर खुली हवा में व्यायाम करना हानिकारक हो सकता है। इस पर कार्रवाई करने के बजाय आम आदमी पार्टी अभी भी दोषारोपण के खेल में व्यस्त है। पहले वे पंजाब को दोष देते थे। अब वे पटाखों और यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों को दोष देते हैं। संभवत वे इस सब के लिए इस्राइल और लेबनान को भी दोषी ठहरा सकते हैं। वे कभी भी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं और इस बारे में बात नहीं करते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण के आंतरिक कारणों के लिए उन्होंने क्या किया है।
विज्ञापन

5 of 7
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ - फोटो : PTI
सांस संबंधी बीमारियों से बचने के लिए घर में ही रहने की सलाह 
सुप्रीम कोर्ट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, वायु प्रदूषण गंभीर समस्या है। मेरे डॉक्टर ने मुझे सुबह सैर पर निकलने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि सांस संबंधी बीमारियों से बचने के लिए घर के अंदर रहना ही बेहतर है। उन्होंने कहा, बृहस्पतिवार से मैंने सुबह की सैर पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 7
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe stock
एनसीआर में प्रदूषित शहर
दिल्ली-------306
गाजियाबाद----272
गुरुग्राम-------239
ग्रेटर नोएडा----214
नोएडा-------169
फरीदाबाद-----142
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Delhi-NCR AQI - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अधिकतम एक्यूआई
-बवाना---------424
-मुंडका---------422
-रोहिणी---------408
-द्वारका---------403
-वजीरपुर--------395
-आनंद विहार-----395
-अशोक विहार-----386
(नोट : यह सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें