आज सुबह लोधी रोड पर एक्यूआई
- फोटो : एएनआई
वहीं, विवेक विहार, आईटीओ, द्वारका समेत 11 इलाकों में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया जो अति गंभीर श्रेणी है। डीटीयू व दिलशाद गार्डन में हवा बेहद खराब और पंजाबी बाग में हवा खराब श्रेणी में रही। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक दिल्लीवालों को बेहद प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को उत्तर भारत में पराली जलाने की 600 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 11.16 फीसदी रही। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण में खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.267 फीसदी रहा, जबकि यातायात से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.555 फीसदी रही।