दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत लड़खड़ा गई है, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है। शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 355 पर रहा, मथुरा रोड क्षेत्र में 340 पर और नोएडा में 392 पर रहा। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के भी पार चला गया। वहीं आशंका है कि अगले छह दिनों तक जहरीली हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं। जबकि शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 357 दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे अधिक मापा गया था। शुक्रवार को दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण स्तर बेहद खराब रहा। दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कल शाम कई जगहों पर एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया तो आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।