दिल्ली प्रदूषण
- फोटो : फाइल फोटो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया, जो दिवाली से एक दिन पहले सात साल में सबसे कम है। दिवाली के दिन देर रात तक हवा की सेहत बिगड़कर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं, गाजियाबाद की हवा 270 एक्यूआई के साथ सबसे खराब रही। एनसीआर में सबसे कम 200 एक्यूआई फरीदाबाद का रहा। वहीं, रविवार को भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारतीय टीम के जीतने पर लोगों ने खुशी में जमकर पटाखे जलाए। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाए जा रहे हैं। ऐसे में दीपावली की रात में पटाखे जलाने की आशंका है। ऐसा होने पर हवा की सेहत गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है।