चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा
Wed, 02 Aug 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
delhi lucknow shatabdi express divide in 2 parts
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस अचानक चलते-चलते दो हिस्सो में बंट गई जिससे हड़कंप मच गया।
delhi lucknow shatabdi express divide in 2 parts
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना यूपी के खुर्जा और अलीगढ़ के बीच कमालपुर जंक्शन में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की दो बोगियों को जोड़ने वाली क्लिप टूटने से ये घटना हुई।
shatabdi express
- फोटो : सांकेतिक चित्र
बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना जब तक ड्राइवर को मिलती वह इंजन और चार बोगियों के साथ आगे निकल चुका था। करीब 45 मिनट तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही।
- फोटो : सांकेतिक चित्र
शुक्र तो यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। ना ही कोई डिब्बा पटरी से उतरा है ना कोई पैसेंजर घायल हुआ है।
delhi lucknow shatabdi express divide in 2 parts
- फोटो : अमर उजाला
कॉसन के चलते ट्रेन की गति धीमी थी जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन में मौजूद TXR टीम ने डिब्बों को जोड़ कर ट्रैन को रवाना किया। इस घटना से रेल अफसरों में हड़कंप मचा रहा।