इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान अपनी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए जगह-जगह जा रहे हैं और बहुत सारे अनोखे तरीकों से अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। एसआरके ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे एक बार उन्हें अपने ही घर का दरवाजा बंद देख बच्चों के साथ वापस लौटना पड़ा था और वो भी आधी रात के वक्त।
विज्ञापन
2 of 6
jab harry met sejal
दरअसल एक दिल्ली में प्रमोशन के दौरान शाहरुख से एक पत्रकार ने पूछा था कि एक बार आपके पापा आपको मिरांडा हाउस ले गए थे ये दिखाने के लिए कि वो कहां रहते थे। अब आपके बच्चे भी लगभग उसी उम्र में हैं जिसमें उस वक्त आप थे तो क्या आप अपने बच्चों को कभी दिल्ली के ग्रीन पार्क या गौतम नगर वाले अपने घर ले जाएंगे?
विज्ञापन
3 of 6
shahrukh house
- फोटो : टाइम्स ऑफ इंडिया
हमेशा हर सवाल का जवाब अपने पास रखने वाले शाहरुख ने ये सवाल सुनते ही पत्रकार को बताया कि वो अपने बच्चों को वहां ले जा चुके हैं। शाहरुख ने बताया कि वो अपने बच्चों को करीब डेढ़ साल पहले गौतम नगर के उस घर को दिखाने के लिए ले गए थे।
4 of 6
shahrukh house
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया, 'मैं सी-27, 223 में रहता था, डीडीए फ्लैट में। तो मैं वहां पर भी लेकर गया। मैं ऊपर गया, रात के ढाई बजे थे, सब बंद था तो मैंने एक नोट लिख के रख दिया कि मैं शाहरुख खान यहां रहता था, बच्चों को घर दिखाने आया था। आप लोग सो रहे थे वर्ना मैं परेशान करता। अब मुझे नहीं पता उस आदमी ने देखा ही नहीं या उसको एक जोक समझा।'
विज्ञापन
5 of 6
गोल्डन टेंपल में बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की इस खबर के अनुसार जब वो लोग शाहरुख के गौतम नगर वाले घर के पते पर पहुंचे तो वहां सात साल से रह रहीं सुषमा ने बताया कि उन्हें पता है कि यह घर शाहरुख का है।
सुषमा का कहना है कि वो यहां सात साल से रहती हैं और उन्हें शाहरुख की तरफ से कोई नोट नहीं मिला। 'हम सो रहे होंगे जब वो आए होंगे। पर अच्छा लगा जान के कि वो आए ते बच्चों को ये फ्लैट दिखाने। अगर वो यहां फिर से आना चाहें तो जरूर आएं। हमें उनका स्वागत करके खुशी होगी।'