फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी बवाल: मकानों की छत पर था ऐसा सामान, देखकर फोरेंसिक टीम भी हैरान

Tue, 19 Apr 2022 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी बवाल में कुशल चौक के पास स्थित इमारतों, पथराव वाली जगह व धार्मिक स्थल आदि की छतों पर पत्थर, ईंट व रोड़ी मिली है। अपराध शाखा के एक अधिकारी की माने तो छतों से भारी संख्या में हिंसा के दो दिन बाद पत्थर, ईंट व कांच की बोतलें मिली हैं। इस आधार पर आसानी से कहा जा सकता है कि साजिश के तहत शोभा यात्रा पर पथराव किया गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या साजिश के तहत हिंसा की गई थी। पुलिस मौके से सुबूत जुटा रही हैं। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि एफएसएल की चार टीमें ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एफएसएल की टीम ने धार्मिक स्थल की आसपास की इमारतों, पथराव वाली जगहों से साक्ष्य उठाए हैं। हिंसा वाली जगह के पास स्थित इमारतों की छतों पर पत्थर, कांच की बोतल, ईंट व रोड़ी मिली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मस्जिद के गेट पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये लग रहा है कि साजिश के तहत हिंसा को अंजाम दिया गया है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि शोभा यात्रा को दूसरी बार निकाला जा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
एक बार शोभा यात्रा वहां से निकल चुकी थी। दूसरी बार जब शोभा यात्रा निकाली जा रही थी तब नारेबाजी तेज हो गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हिंसा की साजिश किसने रची। अपराध शाखा ने इस कोण से भी जांच तेज कर दी है। 
 

4 of 6
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल के पास पहुंचकर सोमवार को फोटोग्राफी की और फोरेंसिक सबूत जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम ने मस्जिद की खिड़कियों, दीवारों, सीढ़ी और टॉप फ्लोर से फिंगर प्रिंट्स भी सबूत के तौर पर उठाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो  के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने बड़ी मात्रा में ऐसे विजुअल आए हैं जिनमें तमाम चेहरे हिंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन चेहरों की पहचान करने में जुटी है। अपराध शाखा में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें एक डीसीपी के नेतृत्व में पांच एसीपी और दस इंस्पेक्टर शामिल किए गए हैं। अपराध शाखा ने पूछताछ के लिए दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें