दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में पकड़ा गया मुख्य आरोपी अंसार हिंसा नहीं करने की अपील कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक नाबालिग के हाथ में छुरा देखकर उसे समझाते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जहांगीरपुरी हिंसा से पहले का है। पुलिस ने इस वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इसकी सच्चाई का पता लगा रही है।