फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में जान गंवाने वाली फुटबॉलर के पिता ने सुषमा स्वराज से लगाई ये गुहार

Tue, 12 Dec 2017 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nitisha negi - फोटो : ani
दिल्ली की 15 वर्षीय फुटबॉलर नीतिशा नेगी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत की खबर मिलने के बाद से उसका पूरा परिवार सदमें में है। पूरे परिवार में बेटी की मौत की खबर से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
nitisha negi
नीतिशा के पापा ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है कि अब बस उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए। गौरतलब है कि नीतिशा स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
nitisha negi
वहीं से रविवार को उसके डूबकर मरने की खबर आई। नीतिशा दिल्ली के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में 11वीं की छात्रा थीं। वह 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया गई थी।

4 of 5
nitisha negi
रविवार को नीतिशा की टीम का मैच जब खत्म हुआ तो वो अपने साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड में बीच पर गई थी। वहीं तैरते वक्त पांच खिलाड़ी डूब गईं। इसी दौरान 4 ‌खिलाड़ियों को तो बचा लिया गया लेकिन नीतिशा को बचाया न जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nitisha negi
नीतिशा की लाश सोमवार सुबह मिली। जिस जगह खिलाड़ी तैर रहे थे उससे कुछ दूर पर डेंजर बीच भी था। अब सवाल ये है कि आखिर कोच ने उन्हें वहां जाने से क्यों नहीं रोका। अब परिवार तो दिल्ली व केंद्र सरकार से बस बेटी को वापस लाने की गुजारिश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें