फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए बंगलूरू जाएंगे सीएम केजरीवाल, 10 दिन तक चलेगा इलाज

Thu, 21 Jun 2018 09:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kurukshetra Kejriwal
उपराज्यपाल कार्यालय में 9वें दिन धरना खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को दिल्ली सचिवालय नहीं जा सके। बताया जा रहा है कि नौ दिनों में दिनचर्या गड़बड़ाने से उनके ब्लड का शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ है। खराब सेहत की वजह से मुख्यमंत्री ने अपनी पूर्व निर्धारित सभी बैठकें भी रद्द कर दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal
केजरीवाल बृहस्पतिवार को इलाज कराने 10 दिन के लिए बंगलूरू जा रहे हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली के आईएएस अधिकारियों ने बुधवार को भी मौन व्रत रखा। अधिकारी बैठक में मुख्यमंत्री से सुरक्षा का भरोसा मिले बगैर प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि राजनिवास जाने से पहले ही मुख्यमंत्री का शुगर लेवल सामान्य नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal
शायद उन्हें दो दिन बाद बंगलूरू इलाज के लिए जाना था लेकिन वह संभव नहीं हो सका। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी बता रहे हैं कि दिनचर्या खराब होने से शुगर लेवल काफी बढ़ गया है। नेचुरोपैथी कराने केजरीवाल बृहस्पतिवार को 10 दिन के बंगलूरू रवाना हो रहे हैं। वापस लौटने पर ही वह सचिवालय जाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में सारा कामकाज उपमुख्यमंत्री के जिम्मे रहेगा।

4 of 5
kejriwal
बैठक में शामिल हुए अधिकारी, रखा मौन व्रत    
दिल्ली सरकार के मंत्री बुधवार को सचिवालय पहुंचे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सभी मंत्री बैठक कर रहे हैं। इसमें कमोबेश सभी विभागीय अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। सारा कामकाज पटरी पर लौट आया है। दूसरी तरफ, अधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अभी बैठक नहीं की है। उपमुख्यमंत्री समेत दूसरे मंत्रियों ने बैठकें ली, जिसमें पहले की तरह जरूरत के हिसाब से अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kejriwal
अधिकारियों का दावा है कि बगैर मुख्यमंत्री की बैठक में सुरक्षा का भरोसा मिले वह अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। एसोसिएशन ने बुधवार को भी अपने ट्वीट अकाउंट पर मौन व्रत की तस्वीरें शेयर कीं। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में 19 फरवरी को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हुए कथित हमले के विरोध में पूरी दिल्ली सरकार के अफसरों व कर्मचारियों का लंच के वक्त मौन व्रत जारी है। यह मौन व्रत दिल्ली सचिवालय से लेकर डीसी ऑफिस व सरकार के अन्य सभी कार्यालयों में किया जाता है। सरकारी काम में कोई बाधा न हो, इसके लिए सरकारी अधिकारी मुख्य सचिव पर हुए कथित हमले के खिलाफ लंच के वक्त मौन व्रत रख रहे हैं। इस व्रत को अभी रोका नहीं गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें