फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस चेहरे को चाहा, उसे ही बर्बाद किया: ब्रेकअप किया तो युवक ने दोस्तों संग रची साजिश, ऑनलाइन एसिड मंगाया और..

Thu, 15 Dec 2022 05:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Delhi Acid Case - फोटो : सोशल मीडिया
द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार सुबह बारहवीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब डालने की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा ली। पुलिस ने इस संबंध में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा (20), हर्षित अग्रवाल उर्फ हनी (19) और विरेंद्र सिंह उर्फ सोनू (22) के रूप में हुई है। दरअसल सचिन व पीड़ित छात्रा के बीच दोस्ती थी। सितंबर में दोनों की अनबन हो गई। छात्रा ने सचिन को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। इससे खफा होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। छात्रा पर तेजाब डालने के लिए उसने फ्लिपकार्ट से तेजाब मंगवाया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व बाइक बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि बुधवार सुबह छात्रा पर तेजाब डालने की घटना के बाद पुलिस की कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। टेक्निकल सर्विलांस व जांच के बाद पुलिस ने कुछ ही देर बाद एक आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन

2 of 8
इसी घर में दूसरी मंजिल पर रहता है पीड़िता का परिवार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाम के समय एक-एक कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि उसने ही छात्रा पर तेजाब डालने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने ऑनलाइन तेजाब मंगवाया। तेजाब का बिल उसने अपने पेटीएम अकाउंट से चुकाया।

 
विज्ञापन

3 of 8
सुबह इसी जगह हमलावरों ने छात्रा पर फेंका था तेजाब - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के लिए उसने दोस्त हर्षित और विरेंद्र को भी शामिल किया। विरेंद्र को सचिन का मोबाइल, उसकी स्कूटी व उसके कपड़े पहनकर दूसरे स्थान पर जाना था। ऐसा करने से पुलिस को लगता कि सचिन की लोकेशन वारदात के समय कहीं और की थी। 
 

4 of 8
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर भी सचिन के कपड़ों से वह ही लगता। सचिन ने बताया कि वह बार-बार छात्रा से बात करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इससे खफा होकर उसने छात्रा पर तेजाब डालने की साजिश रची। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन

5 of 8
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
उधर, तेजाब हमले का शिकार हुई छात्रा का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। तेजाब पीड़िता छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। आंखें भी प्रभावित हुई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना में लड़की आठ फीसदी झुलस गई है। उसके चेहरे पर ज्यादा नुकसान हुआ है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
इसी मंजिल पर रहता है परिवार - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। हादसे के बाद से वह बुरी तरह सहमी हुई है। परिजनों का कहना है कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी किसी लड़के के पीछा करने या परेशान करने की बात उनको नहीं बताई थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : ANI
एक परिजन ने बताया कि परिवार मोहन गार्डन इलाके के दूसरी मंजिल स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहता है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक सात साल का छोटा भाई और 13 साल की छोटी बहन हैं। छात्रा द्वारका सेक्टर-12 के एक नामी पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है जबकि छोटी बहन आठवीं में पढ़ती है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस गिरफ्त में छात्रा पर तेजाब फेंकने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दोनों बहनें रोज पड़ोस के एक लड़के के साथ मेट्रो में सवार होकर स्कूल जाती हैं। सुबह करीब 7.29 बजे दोनों घर से स्कूल के लिए निकली थीं। अभी वह घर से चंद कदमों की दूरी पर ही पहुंची थीं कि आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। छोटी बहन थोड़ा पीछे चल रही थी, इसलिए वह हमले के दौरान बाल-बाल बच गई। उसने ही घर जाकर माता-पिता को सारी बात बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें