फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डियर केजरीवाल 'मच्छर स्ट्राइक' ही करके दिखाओ, कुछ करके तो दिखाओ'

Fri, 07 Oct 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में जहां सीएम केजरीवाल पहले ही डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर हाशिये पर चल रहे थे, वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर उनके वीडियो के बाद जनता और राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया में तेजी आ गई है। केजरीवाल को प्रदर्शनों और पोस्टरों में भी सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर डेंगू और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने में नाकामी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

3 of 6
केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार पर जमकर आरोप लगाए। भाजपाइयों ने राजा गार्डन चौक, खजूरी खास, हमदर्द चौक, गीता कॉलोनी, नांगलोई चौक, द्वारका, नंदनगरी, अजमल खां पार्क पर प्रदर्शन किया। 

4 of 6
भाजपा ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजा गार्डन चौक पर प्रदेश महामंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता केंद्र सरकार पर कार्यों में बाधा डालने की बात कहते हैं, जबकि आप सरकार उन मामलों में भी जिम्मेदारी से भागती है, जिनमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दिल्ली सरकार के अधीन हैं। पहले सरकार मुख्य सचिव के अधीन एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने में असफल रही। इसके बाद उसने तीनों नगर निगमों को वित्तीय सहायता देने में सहयोग नहीं किया, जो स्वच्छता और फॉगिंग करने के लिए आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के अस्पताल लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने में असफल रही। इस मामले में दिल्ली सरकार तब जागी जब उच्चतम न्यायालय ने उसे डांट लगाई और जुर्माना लगाया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री गोवा में राजनीतिक अभियान का मजा ले रहे थे और दिल्ली के लोग डेंगू और चिकनगुनिया का शिकार हो रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के त्यागपत्र की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें