फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के स्वागत में जुटे कांग्रेसियों में खूनी झड़प, आईसीयू पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर

Fri, 07 Oct 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की किसान यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। 
विज्ञापन

2 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में दोनों तरफ के 14-15 लोग घायल हो गए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के सिर और गर्दन में चोट के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

3 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
देर रात उन्हें आरआर यूनिट से सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें राहुल गांधी सहित कई नेता देखने अस्पताल पहुंचे।

4 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
राहुल के स्वागत के लिए विजय घाट पर पंजाब, राजघाट पर राजस्थान व उत्तराखंड और भैरो मंदिर पर हरियाणा को जिम्मेदारी दी गई थी। भैरो मंदिर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के गुट ने अपने-अपने होर्डिंग लगवाए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
एक दूसरे के होर्डिंग हटाने को लेकर दोनो गुटों में राहुल गांधी के वहां पहुंचने से पहले ही झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई के साथ-साथ लाठी डंडे भी चले। इस झड़प में अशोक तंवर को कार्फी चोट आई। 
विज्ञापन

6 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
उन्हें आरएमएल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। बताया जाता है वहां से देर रात उन्हें सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में राहुल गांधी के पहुंचने पर हुड्डा और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

7 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी, मोती लाल वोरा, जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, किरण चौधरी, हिमाचल प्रदेश की पूर्व मंत्री आशा कुमार, दीपेंद्र सिंह भी अशोक तंवर और अन्य घायलों को देखने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन

8 of 8
कांग्रेसियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में समर्थकों की भीड़ रात तक जमी हुई थी। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें