दिल्ली के छतरपुर स्थित शनि धाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल पर दुष्कर्म मामले की जांच फतेहपुरबेरी थाना पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी दी गई है। सोमवार रात ही आदेश हो गए थे। दूसरी तरफ पीड़ित युवती ने मंगलवार को साकेत कोर्ट की ड्यूटी एमएम के सामने 164 के तहत बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन
2 of 6
दाती महाराज
अधिकारियों के मुताबिक, युवती अपने बयान पर कायम है। युवती के वकील के मुताबिक उसने कहा कि मैं जिंदा रहूंगी या नहीं, इसका मुझे पता नहीं है, लेकिन मेरे इस कदम से दूसरी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से बच जाएगी। पीड़िता ने जो बयान पुलिस को दिया था वही कोर्ट में दोहराया है। उसने बताया कि 9 फरवरी 2016 को एक सेवादार मुझे दिल्ली के असोला स्थित आश्रम में दाती महाराज के पास ले गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
dati maharaj
यहां उसे एक अंधेरे में गुफानुमा कमरे में ले जाया गया था। उस कमरे में दाती और उसके सहयोगियों ने दुष्कर्म किया। मार्च 2016 में राजस्थानी के पाली जिले के गुरुकुल आश्रम में भी दाती और उसके सहयोगियों ने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरे साथ कई दिन तक हैवानियत की गई।
4 of 6
dati maharaj
वहीं अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि केस की फाइल अपराध शाखा को कुछ दिन में मिल जाएगी। इसके बाद जांच शुरू होगी। चाणक्यपुरी स्थित इंटर स्टेट सेल मामले की जांच करेगी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीम दाती महाराज की तलाश के लिए राजस्थान जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
कई टीमों का गठन कर दिया गया है। हालांकि, दाती महाराज ने एक बयान में पुलिस को जांच में सहयोग करने की बात कही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवती की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई थी। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। युवती के वकील प्रदीप तिवारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को साकेत कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करने के दौरान अपराध शाखा के अधिकारी भी मौजूद थे।
पीड़ित युवती दक्षिण दिल्ली में परिवार के साथ रहती है। परिवार में माता-पिता, दो बहन व एक भाई है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। दक्षिण पूर्व जिला अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती व परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा बीट स्टाफ भी तैनात कर दिया गए हैं।