फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बगल में शख्स कर रहा था जिम, अचानक बदमाशों ने बरसा दी गोलियां

Sat, 26 May 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह तीन बदमाशों ने जिम में घुसकर एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बाजितपुर गांव निवासी मोनू के हाथ और पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जता रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
उधर पीड़ित के पिता का कहना है कि उसके बेटे यह दूसरा हमला है। इससे पूर्व भी बदमाशों ने उसे पीठ पर गोली मार दी थी। उस मामले में भी अभी तक हमलावरों की पहचान नही हो पाई है। पुलिस के अनुसार मोनू सपरिवार बाजितपुर गांव में रहता है। 

4 of 5
demo pic
शुक्रवार सुबह 6:30 बजे मोनू घर के पास स्थित जिम में गया था। करीब 20 मिनट बाद ही तीन बदमाश जिम में घुसे और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें से तीन गोली मोनू को लगी। घटना के बाद जिम में मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश गलियों से निकलकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिम पहुंचे मोनू के परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोनू अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मोनू के पिता अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मोनू पर पिछले साल भी नांगल मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। गोली उसके पीठ में लगी थी। उस मामले में शामिल आरोपियों का आज तक पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें