फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर वैन नहीं हटाने पर पुलिसकर्मियों की हो गई पिटाई, 3 आरोपी अरेस्ट एक फरार

Sat, 26 May 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
शालीमार बाग इलाके में एक दुकान के सामने से पीसीआर वैन नहीं हटाने पर दुकानदार ने साथियों संग मिलकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। साथ ही वैन के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
पीसीआर कर्मियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से हमला करने वाले तीन दुकानदार योगेश और उसके साथी शहजाद व रामजन्म को गिरफ्तार कर लिया। जबकि योगेश का भाई प्रवीण मौके से फरार हो गया। बृहस्पतिवार रात पुलिस को हैदरपुर गली नंबर-9 में मारपीट की सूचना मिली। पीसीआर में तैनात एएसआई रामकृष्ण और हवलदार नरेंद्र दहिया मौके पर पहुंचे। एएसआई पीसीआर वैन से उतर कर घटनास्थल की ओर चला गया जबकि नरेंद्र पीसीआर में बैठा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
वह पीसीआर वैन को एक फुटवेयर की दुकान के सामने पार्क कर एएसआई का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद फुटवेयर की दुकान से एक युवक बाहर निकलकर आया। उसने नरेंद्र को दुकान के सामने से पीसीआर को हटाने के लिए कहा। नरेंद्र ने एएसआई के आते ही वैन को हटाने की बात कही, लेकिन युवक उसे वैन को हटा लेने की धमकी देकर दुकान में चला गया। कुछ देर बाद स्कूटी सवार एक युवक नरेंद्र के पास पहुंचा और उसका गिरेबान पकड़ लिया और उसकी उंगलियों को मरोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। साथ ही युवक ने एक शख्स को फोन कर पुलिसवालों से लड़ाई होने की बात कही।
 

4 of 5
demo pic
उस शख्स ने तुरंत मौके पर पहुंचने की बात कहकर पुलिसवालों की पिटाई करने के लिए कहा। स्कूटी वाला युवक दुकान के भीतर गया और बैट लेकर बाहर आया। उसके साथ दुकान का एक कर्मचारी भी था। युवक ने नरेंद्र पर बैट से हमला कर दिया और वैन के शीशे तोड़ दिए। इसी बीच एएसआई ने मौके पर पहुंचकर वायरलेस से घटना की जानकारी दूसरी पीसीआर वैन व स्थानीय पुलिस को दी। इस बीच हमला करने वाले युवकों ने एएसआई से भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
कुछ देर बाद पीसीआर व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हमला करने वाले दुकानदार योगेश, उसके कर्मचारी शहजाद और रामजन्म को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फोन पर बात करने वाला योगेश का भाई प्रवीण मौके से फरार हो गया। जख्मी पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाने के बाद उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें