फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यहां एक रात के लिए पति बनने वाले मर्दों की लग रही सेल, अगले दिन खत्म हो जाती है शादी

Fri, 01 Jun 2018 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 16
एक रात किसी दूसरे की पत्नी के साथ रहने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बदले 20 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की रकम दी जा रही है। ये बात आपको भले ही चौंका दे लेकिन, यह सच है।

2 of 16
निकाह-हलाला
एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि दिल्ली-एनसीआर के बड़े हिस्से में निकाह-हलाला के नाम पर कुछ कथित मुस्लिम धर्मगुरु ऐसी दुकाने चला रहे हैं जो धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों सहित धर्मगुरुओं को इसके लिए तैयार करते हैं जिससे कि वो तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के साथ एक रात के लिए शारीरिक संबंध बनाते हैं ताकी उनके वैवाहिक जीवन को बचाया जा सके। (रिपोर्ट साभार: dailymail)

3 of 16
इस ऑपरेशन में सामने आया है कि ऐसी औरतें जिन्हें पति ने तलाक दे दिया है उससे ये धर्मगुरु/छात्र 20,000 से लेकर 1,50000 रुपये तक लेते हैं जिसके बदले वो निकाह-हलाला की प्रक्रिया पूरी कराते हैं।

4 of 16
हलाला वह विवादित प्रक्रिया है जिसमें तलाक के बाद महिला को किसी दूसरे मर्द से शादी कर एक रात उसके साथ बितानी पड़ती है और उससे शारीरिक संबंध बनाना पड़ता है। इसके बाद अगले दिन महिला इस व्यक्ति से तलाक ले लेती है और अपने पहले पति से दोबारा निकाह कर सकती है।

5 of 16
marriage logo - फोटो : google
बता दें कि तीन तलाक और हलाला को लेकर पूरे देश में बहस जारी है लेकिन उसके पीछे इतना शर्मनाक खेल खेला जा रहा है इसका पता कम ही लोगों को है।
विज्ञापन

6 of 16
demo pic - फोटो : अमर उजाला
टीवी चैनल के इस स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि मुस्लिम धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र खुद की निलामी करवा रहे हैं ताकि वो उन महिलाओं से संपर्क बना सकें जो तलाक के बाद अपने विवाह को बचाने के लिए परेशान हैं।
 

7 of 16
स्टिंग ऑपरेशन में गाजियाबाद के रेस्त्रां की क्लिप दिखाई गई है जहां एक मुस्लिम धर्मगुरु से टीम की मुलाकात को खुफिया कैमरे में कैद किया गया है।

8 of 16
- फोटो : getty images
रिपोर्ट के मुताबिक यह इमाम पहले से ही शादीशुदा है लेकिन वह एक रात के लिए उस कथित महिला का पति बनने के लिए तैयार है जो तलाक के बाद हलाला करवाना चाहती है।

9 of 16
- फोटो : BBC
बता दें कि टीम के सदस्य इस इमाम से अपनी एक रिश्तेदार की हलाला की बात करने का बहाना बनाकर इससे मिलते हैं जिसके बाद वह एक रात का पति बनने को तैयार हो जाता है।

10 of 16
- फोटो : Getty
जब रिपोर्टर उससे ये पूछता है कि क्या उसने अपनी पत्नी से बात कर ली है तो वह इस बात से साफ इनकार कर देता है कि उसे अपनी पत्नी से बात करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसी बात उसे बताना जरूरी नहीं है।

11 of 16
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद वह इस डील और पैसे की बात करता है। ईमाम बताता है कि हलाला की पूरी प्रक्रिया कराने के पैकेज के बदले वह एक लाख रुपये लेगा। ईमाम ये आश्वासन देता है कि इसके बाद महिला का विवाह पर्सनल लॉ के मुताबिक मुकर्रर हो जाएगा और एक रात के निकाह और शारीरिक संबंध के बाद वह अगले दिन महिला को तलाक दे देगा जिससे कि वह अपने पूर्व पति से दोबार निकाह कर सके।

12 of 16
- फोटो : getty
चौंकाने वाली बात ये है कि एक रात के लिए पति बनने का धंधा गाजियाबाद ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में फैला हुआ है। स्टिंग ऑपरेशन की टीम जब इस मामले की तहकीकात करने दिल्ली पहुंची तो पता चला कि दिल्ली के जामिया नगर में भी एक मौलाना भी पैसे लेकर एक रात का पति बनने के लिए स्वयं को नामांकित कर चुके हैं। मजे की बात ये है कि ये मौलान पहले से ही दो पत्नियों के शौहर हैं।

13 of 16
- फोटो : demo pic
टीम दिल्ली के एक मदरसे भी पहुंची जहां इस्लामी शिक्षा में पारंगत कई ने स्पष्ट किया कि वो एक रात के लिए पति बनने का काम कई बार कर चुके हैं।

14 of 16
- फोटो : डेमो फोटो
यहां के छात्र ने बताया कि वह तीन बार अलग-अलग महिलाओं के साथ रात बिता चुका है जिससे कि निकाह हलाला की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। उनका साफ कहना है कि इसके बदले मिलने वाले पैसे का कुछ हिस्सा वो मदरसे को देते हैं।

15 of 16
ऐसे ही टीम ने बुलंदशहर के तिल गांव में एक ईमाम से मुलाकात की जिसने बताया कि वह सातों दिन और चौबीस घंटे निकाल हलाला के लिए तैयार हैं। उसने बताया कि उनकी एक रात की पति बनने की फीस पच्चीस हजार है।
विज्ञापन

16 of 16
बता दें कि निकाह हलाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट से लेकर पूरे देश में बहस जारी है जबकि इसकी आड़ में एक अलग ही तरह का धंधा पनप रहा है जिसे कानून के जानकार सहित ईस्लाम के जानकार भी गलत मानते हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें