गुरुग्राम में रायन स्कूल में मासूम प्रद्युमन के साथ हुई वारदात के बाद जारी की गई गाइड लाइंस को देखकर बुराड़ी में एक मां ने अपनी 10 साल की बच्ची की काउंसलिंग की। बच्ची का भरोसा जीतकर मां ने उससे कभी कुछ भी न छुपाने के लिए कहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रेप
- फोटो : self
मां की काउंसलिंग के बाद बच्ची में विश्वास जागा। इसके बाद उसने जो खुलासा किया, उससे मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम ने बताया कि उसके सगे चाचा ने उसेे अपनी हवस का शिकार बनाया था। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह एक पब्लिक स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है। रायन स्कूल में मासूम प्रद्युमन की हत्या के बाद मासूम की मां के दिल में भी बुरी तरह खौफ था। टीवी व अखबार के माध्यम से उसने बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों को पढ़ा और मासूम की काउंसलिंग की।
4 of 5
demo pic
उसने बच्ची का भरोसा जीतकर कहा कि कभी अपनी मां से कुछ छुपाते नहीं हैं, जो भी आपसे से गंदी बात करे, फौरन मम्मी को आकर बताना चाहिए। मां की बात सुनकर मासूम का विश्वास जागा और उसने अपने चाचा की गंदी हरकत के बारे में मां को बताया।
फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि मई में उसने बच्ची को हवस का शिकार बनाया था।