आगरा के बाह में किन्नरों के दो गुटों में चली आ रही वर्चस्व की जंग खून खराबे तक पहुंची गई। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट की किन्नर का गुप्तांग काटकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इससे बौखलाए साथी किन्नरों ने बाह थाने के सामने नग्न प्रदर्शन किया। इस कारण करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि सोमवार की सुबह आगरा में बाह जरार के एक किन्नर को कुछ लोगों ने जैतपुर क्षेत्र में ले जाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद ये लोग किन्नर का गुप्तांग काट कर उसे सड़क किनारे फेंक गए। जब इसका पता चला तो जरार के किन्नर थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि इस काम को जैतपुर के गुट ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
इस पर एसओ बाह विजय सिंह ने घायल किन्नर का सीएचसी बाह पर मेडिकल कराया और एफआईआर के लिए तहरीर मांगी। इस पर घायल किन्नर के साथ जैतपुर के किन्नरों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर मांगी तो कपड़े उतार कर थाने के सामने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
4 of 7
किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे भी जाम हो गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की भी कोई बात नहीं सुनी। करीब 1 घंटे तक किन्नर बाह हाईवे पर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने किन्नरों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया और जैतपुर के गुट को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
6 of 7
किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जरार की किन्नर गीता देवी की मौत के बाद जरार और जैतपुर के किन्नरों के गुट में बाह क्षेत्र को लेकर वर्चस्व की जंग पिछले कई दिनों से चली आ रही है।
तीन रोज पहले भी बाह थाने के बाहर हंगामा प्रदर्शन हुआ था। जैतपुर का गुट एसडीएम से भी इसी मामले को लेकर मिला था। उसके बाद किन्नर का गुप्तांग काटे जाने की घटना को भी इसी वर्चस्व की जंग से जोड़कर सोमवार को हंगामा प्रदर्शन किया था।