car accident
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एएसआई हवा में उछलकर कार के आगे के शीशे पर गिरा। शीशा टूटने के बाद एएसआई कार के अंदर घुस गया। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार चला रहे छात्र व उसके दोस्त ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। दक्षिण जिला पुलिस डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, दुर्घटना रात दो बजे की है। हौजखास थाने में तैनात एएसआई हरेंद्र अन्य स्टाफ के साथ चिराग दिल्ली जाने वाले कैरिज्वे पर बेरीकेड लगाकर चेकिंग कर रहा था।