फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मालिक को गोली मारी और लूटे 15 लाख रुपये, देखें CCTV में क्या हुआ रिकॉर्ड

Wed, 15 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में मंगलवार को पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 15 लाख रुपये लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मालवीय नगर में बैंक के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। व्यवसायी को पेट के ऊपर छाती में गोली लगी है और उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ऑटो चालक ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया था। बदमाश ने रिवाल्वर के बट से वार कर ऑटो चलाक को घायल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बावजूद बुजुर्ग बैग को नहीं छोड़ रहे थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमलजीत सिंह (60) का महरौली में टीबी अस्पताल के पास पेट्रोल पंप है। वह मंगलवार को स्वीफ्ट डिजायर कार में बैठकर पेट्रोल पंप की कलेक्शन 15 लाख रुपये अरविंदो मार्ग पर स्थित फेडरल बैंक में जमा कराने गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
कार से उतरकर जब वह बैंक जाने लगे और सीढिय़ां चढ रहे थे तभी एक बदमाश ने उनका कैश से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया। बदमाश ने चेहरे पर रूमाल बांधा हुआ था। कमलजीत सिंह ने बैग छीनने का विरोध किया और बैग नहीं दिया तो बदमाश ने व्यवसायी को गोली मार दी। बदमाश जब बैग छीनकर भागने लगा तो एक ऑटो चालक पंकज ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश ने ऑटो चालक पंकज को रिवाल्वर का बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस को मौके से दो खोल मिले हैं।

4 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक कमलजीत को मैक्स में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक के बयान नहीं हो पाए हैं। मालिक को होश आने के बाद ही पता लगेगा कि बैग में कितना कैश था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में पता लगा है कि बैग में 15 से 16 लाख रुपये कैश था।
विज्ञापन

5 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। बदमाशों को पकडने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। मंगलवार देर रात तक बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा था। जिस जगह व्यवसायी को गोली मारी गई है वहां दिन भर चहल-पहल रहती है और साकेत मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी है। 
विज्ञापन

6 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने के बावजूद बुजुर्ग ने बैग नहीं छोड़ा था
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात वाली जगह व कुछ आगे जाकर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारने व बैग छीनने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कमलजीत सिंह अपनी सिल्वर रंग की गाड़ी से उतरते हैं और हाथ में बैग लेकर बैंक की तरफ बढ़े थे। तभी मुंह में रूमाल बांधकर एक बदमाश वहां आता है और काफी देर तक बैग को छीनने की कोशिश करता है। कमलजीत सिंह ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश ने उनको गोली मार दी। गोली लगने के बाद कमलजीत सिंह नीचे गिर पड़े। इसके बावजूद उन्होंने कैश से भरा बैग नहीं छोड़ा। बदमाश बैग को छीनने के दौरान उन्हें काफी दूर तक घसीटता रहा। कमलजीत सिंह ने काफी देर बाद बैग छोड़ा था। हालांकि मौकेपर काफी लोग थे। गोली चलते ही मौकेपर भगदड़ मच गई थी। 
विज्ञापन

7 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
रैकी करने के बाद दिया गया है वारदात को अंजाम
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी बदमाश बैंक के पास काफी पहले से खड़ा हुआ था। जब कमलजीत सिंह गाड़ी से उतरकर बैंक की तरफ बढ़े थे तभी बदमाश वहां आ गया। ऐसा लगा है कि बदमाशों ने कई दिन रैकी की है। इससे पहले कमलजीत सिंह का कैशियर बैंक में पैसे जमा कराने आता था। कैशियर भी बुजुर्ग हैं। तबीयत खराब होने केकारण वह करीब चार दिन से छुट्टी पर हैं। कैशियर के छुट्टी पर जाने केबाद कमलजीत सिंह खुद पैसे जमा कराने आते थे।

8 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की संख्या तीन से ज्यादा हो सकती है
पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारने व कैश लूटने की वारदात की मंगलवर देर शाम एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई थी। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बदमाश बैग छीनने केबाद एक सफेद रंग की कार की तरफ जाता है। कार वारदात स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी हुई थी। बदमाश कार में बैठता है। उस कार में दो बदमाश पहले से बैठे हुए थे।
विज्ञापन

9 of 9
malviya nagar loot - फोटो : अमर उजाला
न्यू अशोक नगर वाला गिरोह तो नहीं है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक को गोली माकर कैश लूटने वाले बदमाश केतार न्यू अशोक नगर में सोमवार को 39 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों से जोड़ रही है। हो सकता है दोनों जगह वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही हो और ये बैंकों में आने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हो। हालांकि दोनों ही वारदातों में बदमाशों का कोई हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें