फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी अपने के चलते पुलिस की गिरफ्त में आया दो घंटे में 6 हत्याएं करने वाला साइको किलर

Tue, 02 Jan 2018 05:23 PM IST
अनूप पराशर/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
1 of 6
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
हर‌ियाणा के पलवल में 2018 की पहली रात को ज‌िस साइको ‌क‌िलर ने लोगों को में दहशत भर दी उसे ग‌िरफ्तार करवाने में उसके एक बहुत करीबी शख्स का हाथ था। उसकी करीबी की सूचना पर ही साइको क‌िलर नरेश धनखड़ को मंगलवार सुबह ग‌िरफ्तार क‌‌िया गया।
विज्ञापन

2 of 6
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
नरेश धनखड़ का ससुर गांव जवां निवासी धर्मपाल जो कि आजकल आदर्श कालोनी में रहता है, वह सुबह करीब सात बजे पलवल थाने में घबराता हुआ पहुंचा। उसने बताया कि उसका दामाद घर के बाहर है और किसी की जान लेने की कोशिश में है।
विज्ञापन

3 of 6
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
उसके हाथ में रॉड है और उस पर खून लगा हुआ है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस फुर्ती से सुखराम अस्पताल के पीछे आदर्श कालोनी में पहु्चं गई। वहां पहुंचने पर जैसे ही पुलिसकर्म‌ियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी नरेश धनखड़ ने उन पर रॉड से हमला कर दिया।

4 of 6
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
पुल‌िसकर्मी रामदिया ने रॉड हाथ से रोकने का प्रयास किया और पुल‌िसकर्मी लुकेमान ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इतनी देर में ही अन्य पुलिसटीम मौके पर पहुंच गई और लोगों की सहायता से उसे काबू किया। इस दौरान नरेश के भी सिर पर चोट आई हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
पुलिस उसे काबू करते ही स‌िव‌िल अस्पताल में लाई और वहां उसे इंजेक्शन देने के बाद प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हाजी युनूस अहमद का कहना है कि इस तरह से लगातार छह हत्याएं होती रहीं और पुलिस सोती रही। यह एक बड़ा मामला है। इस तरह से निर्मम हत्याएं कर नरेश ने न सिर्फ पुलिस की सुरक्षा को एक बड़ी चुनौती दी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है कि आज जिला पलवल में कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सरकार की तरफ से उन लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए, जिनके घरों के लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें