psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हाजी युनूस अहमद का कहना है कि इस तरह से लगातार छह हत्याएं होती रहीं और पुलिस सोती रही। यह एक बड़ा मामला है। इस तरह से निर्मम हत्याएं कर नरेश ने न सिर्फ पुलिस की सुरक्षा को एक बड़ी चुनौती दी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है कि आज जिला पलवल में कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सरकार की तरफ से उन लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए, जिनके घरों के लोग मारे गए हैं।