चकबंदी के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे किसानों को शुक्रवार तड़के पुलिस ने बलपूर्वक हटाने की कोशिश की तो हालात बिगड़ गए। पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
2 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
जवाब में पुलिस ने रबर बुलेट्स चलाईं तो तीन किसान घायल हो गए। इस बीच धरनास्थल से किसान नेता मनवीर तेवतिया अचानक गायब हो गए। उनकी बरामदगी के लिए किसानों ने बुलंदशहर-जेवर स्टेट हाईवे करीब नौ घंटे तक जाम रखा। सूचना पर पहुंचे एडीएम प्रशासन ने किसानों से वार्ता कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
3 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
झाझर गांव में चार जून से चकबंदी प्रक्रिया के तहत पैमाइश चल रही है। इसके विरोध में किसान 7 जून से धरना दे रहे हैं। 10 जून से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया गया था।
4 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एसओ ककोड़ कौशलेंद्र यादव, चौकी प्रभारी झाझर आनंद वीर फोर्स के साथ पहुंचे और अनशनकारियों को हटाने की कोशिश की। तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस पर पुलिस ने रबर बुलेट्स चलाईं। इसमें तीन किसान घनश्याम, हेमराज और जयप्रकाश घायल हो गए।
विज्ञापन
6 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से दो को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। इस बीच किसान नेता मनवीर तेवतिया अचानक गायब हो गए। बाद में किसानों ने मनवीर तेवतिया की बरामदगी के लिए बुलंदशहर-जेवर स्टेट हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
7 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने किसानों का ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद किसानों ने 9 घंटे बाद दोपहर तीन बजे जाम खोला। देर शाम तक मनवीर तेवतिया का पता नहीं चल सका था। किसानों का दावा है कि मनवीर को पुलिस ले गई है, जबकि पुलिस ने इनकार किया है।
8 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे जाम कर दिया तो पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। बुलंदशहर की ओर से हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को चोला चौकी और चोला स्टेशन से डायवर्ट किया गया।
9 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बहुत से वाहनों को ककोड़ तिराहे से डायवर्ट कर सिकंदराबाद से निकाला गया। उधर, जेवर की ओर से आने वाले वाहनों को आकलपुर गांव से डायवर्ट कर निकाला गया।
10 of 11
झाझर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिली थी कि धरनास्थल पर किसानों ने ईंट-पत्थर एकत्र कर रखे थे, जिसे हटाने के लिए पुलिस मौके पर गई थी। किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। -वैभव कृष्ण, एसएसपी, बुलंदशहर