फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र के बारे में सामने आई ये सच्चाई तो उसे गोली मार खुद को भी उतारा मौत के घाट

Tue, 05 Sep 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुखर्जी नगर स्थित कोरोनेशन पार्क के पास रविवार को दोस्त के गोली चलाने से घायल हुई महिला की हालत में सुधार हो रहा है। महिला लोक नायक अस्पताल में भर्ती है। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
delhi crime
उसके कंधे के पास गोली लगी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने इस घटना में खुदकुशी करने वाले सोनू के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सोनू के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने महिला पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
स्कूल बैग न मिलने पर छात्र ने दी जान - फोटो : News18
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू कैब चलाता था। वहीं उसकी महिला मित्र ब्यूटी पार्लर में काम करती है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सोनू और महिला की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी।

4 of 5
आत्महत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस को आशंका है कि दोस्ती के दौरान सोनू को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी महिला मित्र शादीशुदा है। इस बात का खुलासा होने के बाद उसने घटना को अंजाम देने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suicide
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें