Rape Case
घटना के बाद हुआ हंगामा
बच्ची की मां खून से लथपथ मासूम को लेकर घटना स्थल पर पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। मासूम ने आरोपी को पहचान लिया। भीड़ ने उसे मार-मारकर आरोपी का अधमरा कर दिया। घटना को लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया। नारेबाजी के बीच लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। बाद में आरोपी को लेकर अस्पताल पहुंची, प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने ले आई।