moti goel case accused
- फोटो : जी पॉल
दो पुलिस टीमों ने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे काया माया अस्पताल के पास, एमबी रोड और रेड लाइट तुगलकाबाद किले केपास घेराबंदी की। तभी वहां स्वीफ्ट डिजायर कार पहुंची। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने काया माया अस्पताल केपास एमबी रोड पर बेरीकेड्स से रोड को बंद कर दिया। एसआई योगेश तंवर ने कार का गेट खोलकर आरोपी को पकडने की कोशिश की। एसआई योगेश तंवर ने आरोपी हरेन्द्र प्रधान केकब्जे से कारबाईन छीन ली। कारबाईन को छीनने केदौरान एसआई योगेश तंवर व बेरीकेड्स लगाने के दौरान हवलदार रवि शंकर घायल हो गए थे।
कारबाईन छीनने के बाद आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और हवा में गोली चला दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों की तरफ दो राउंड गोली चला दी। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसकेबाद पुलिसकर्मयों ने आरोपी को पकड़ लिया। गांव कानारसी दनकौर, जिला गौतमबुद्घ नगर यूपी निवासी हरेन्द्र नागर की केकब्जे से कारबाईन, पिस्टल, व 12 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से पांच खोल भी बरामद किए।