फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले युवती से रेप फिर शादी को हुआ राजी, मंडप में पहुंची दुल्हन तो नजारा देख हुई दंग

Tue, 07 Nov 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
marriage
लक्ष्मी नगर इलाके में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जेल जाने के डर से आरोपी ने पीड़िता को मंदिर में शादी के लिए बुलाया, लेकिन....
विज्ञापन

2 of 5
'जबरन विवाह' रोकने की ट्रेनिंग - फोटो : BBC
जेल जाने के डर से आरोपी ने पीड़िता को मंदिर में शादी के लिए बुलाया, लेकिन वह खुद मंदिर नहीं पहुंचा। शकरपुर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 26 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। वह लक्ष्मी नगर इलाके में एक पीजी में अपनी सहेली के साथ रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
love
पीड़िता ने पुलिस को बयान किया कि मार्च, 2014 में वह नौकरी की तलाश में थी। उसी दौरान वह अपनी सहेली के एक दोस्त के जरिये नितिन जैन नामक युवक से मिली थी और उसने युवती को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
31 दिसंबर, 2015 को नितिन अपने दोस्तों को नया साल मनाने के लिए दिल्ली से बाहर ले गया था, जहां नया साल मनाने के बाद होटल में युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पीड़िता ने उसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर मना लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को अपने परिजनों से भी नहीं मिलवाया और शादी का इंतजार करते-करते काफी समय बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
इसके बाद पीड़िता ने मई 2017 में शकरपुर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दे दी। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने आकर युवती से बात की और शादी करवाने की बात कहकर शिकायत वापस करवा दी। छह महीने बीत जाने के बाद 23 अक्तूबर को आरोपी युवक के परिजनों ने युवती को मंदिर में शादी करने के लिए बुलाया, लेकिन नितिन वहां नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने 3 नवंबर को आरोपी के खिलाफ फिर से शकरपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें