फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात : तीन घंटे तक चला लुटेरों का तांडव, नाबालिग समेत दो संग गैंगरेप फिर की दोहरी हत्या

Fri, 26 Aug 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावड़ू
विज्ञापन
1 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
मेवात के खंड तावड़ू के एक गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने एक परिवार के आधा दर्जन लोगों को बंधक बनाकर तीन घंटे तक पहले लूटपाट की फिर अभिभावकों के सामने नाबालिग से गैंगरेप किया और बाद में पीड़िता के मामा-मामी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में मौसेरी बहन से भी सामूहक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

2 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
वारदात में चार अन्य लोग घायल हैं, जिनको नूंह के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात हुई सनसनीखेज वारदात के बाद आई जी रेंज रेवाड़ी ममता सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

3 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या, गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। तावड़ू के एक गांव में एक परिवार खेत के पास रहता है। परिजन खेतीबाड़ी करके अपना गुजारा करते हैं।

4 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों के एक रिश्तेदार कोसीकलां के पास के रहने वाले हैं। पीड़िता के अनुसार कमरे में अपनी मौसी की लड़कियों के साथ सोई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे के बाहर व आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ दूर पर एक अन्य कमरे में उसके मामा व मामी व उनके बच्चे भी सोए हुए थे। बाहर अचानक शोर सुनाई दिया। उसी समय चार-पांच अज्ञात बदमाश उनके कमरे में आकर घुस गए।
विज्ञापन

6 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का कहना है कि इनमें से दो बदमाश कच्छा बनियान में थे और बाकी पैंट-शर्ट पहने हुए थे। कमरे में सो रहे परिजनों को बंधक बनाकर उनके साथ डंडों व सरियों से पहले मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने पीड़िता के मामा व मामी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन

7 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
मारपीट व हत्या करने के बाद बदमाश फिर कमरे में आ गए। तीन लोगों ने दोनों बहनों (एक मौसेरी) के साथ गैंगरेप किया। बदमाशों ने दो कमरों में रखे सामान को लूट लिया।

8 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश के पास कट्टा भी था। वारदात के बाद बदमाशों ने उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए।

9 of 10
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
परिवार का एक सदस्य कमरे के बाहर छुप गया था। उसने वारदात की सूचना अपने नाना को दी। जिसके बाद ग्रामीण व परिजनों ने पीड़ितों को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
 
विज्ञापन

10 of 10
गैंगरेप - फोटो : इंड‌‌ियन एक्सप्रेस
पीड़िता के बयान पर लूट के इरादे से मारपीट, मारपीट के दौरान मौत, गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग पांच टीमें बनाकर पड़ताल शुरू कर दी है।-सुमेर सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें