मशहूर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व खेल कोटे से नेवी में कार्यरत रोहित छिल्लर की पत्नी ललिता छिल्लर(26) ने सोमवार शाम नांगलोई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को दो पन्ने का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें ललिता ने पति को मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए पूरे ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 6
lalita wife of chillar
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। क्षेत्रीय एसडीएम की छानबीन के बाद पुलिस ने रोहित, उसकी मां सुनीता और पिता विजय के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीटीसी से रिटायर ललिता के पिता करण सिंह ने बताया कि मार्च 2016 में ललिता की शादी निजामपुर निवासी रोहित से हुई थी। यह दोनों का प्रेम विवाह था। पुख्ता सबूत होने के बावजूद पुलिस अब तक रोहित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रोहित कल से ही फरार है और पुलिस के बुलाने पर भी वह नहीं आया।
विज्ञापन
3 of 6
lalita wife of chillar
- फोटो : अमर उजाला
रोहित के परिवार की ओर से शादी का प्रस्ताव आया था। लेकिन शादी के बाद से ही ललिता को ससुराल वाले परेशान करने लगे। शादी में रोहित को होंडा सिटी कार दी गई थी। लेकिन बाद में वह फॉरच्यूनर गाड़ी की मांग करने लगा। इस बात की जानकारी होने पर करण सिंह ने रोहित के पिता से बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रताड़ना से तंग आकर 24 सितंबर को ललिता मायके आ गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में भी दंपति के बीच विवाद हुआ था।
4 of 6
lalita wife of chillar
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम ललिता प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। ललिता कमरे में फांसी से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे मेें कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि मेरी सास, ससुर व पति परेशान करते थे। रोहित ने मुझे बहुत परेशान किया। दुख दिए और मुझे काफी रुलाया और वह कहता था कि मेरी खुशी के लिए जिंदगी से चली जाओ। एसडीएम ने परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस को दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 of 6
lalita wife of chillar
- फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे के वॉयस मैसेज में प्रताड़ना की बातें कहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ललिता ने अपने सुसाइड नोट में वॉयस मैसेज छोड़े जाने की बात कही थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आधे घंटे के वॉयस मैसेज में ललिता ने पति और ससुराल पक्ष की ओर से हुए प्रताड़ना का जिक्र किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।
रोहित के साथ ललिता की दूसरी शादी थी
जांच में पता चला कि रोहित के साथ ललिता की यह दूसरी शादी थी। इससे पूर्व ललिता की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक शादी के दौरान बताया गया था कि लड़का एमसीडी में कार्यरत है। जबकि शादी के बाद पता चला कि लड़का बेरोजगार है। इसे आधार बनाकर वर्ष 2012 में दोनों में तलाक हो गया था। चार साल पहले ललिता की मुलाकात रोहित से हुई। ललिता ने पत्राचार से स्नातक किया था और रोहित से शादी से पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही थी।