स्कूल जाने के लिए निकली थी मासूम बच्ची, लेकिन पहुंच ही नहीं पाई। बस स्टॉप पर खड़ी थी कि स्कूल बस ने कुचल दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
पानीपत में स्कूल बस ने बच्ची को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के पानीपत की है। गांव वैसरी में स्कूल जाने के वक्त बस स्टॉप पर खड़ी नर्सरी की एक नन्ही छात्रा को रॉन्ग साइड आ एक स्कूल बस ने कुचल दिया। बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ के बाद स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया। हालांकि कुछ लोग आग लगाए जाने के विरोध में भी दिखे। बाद में लोगों ने सड़क जाम कर स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 5
पानीपत में स्कूल बस ने बच्ची को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, वैसरी निवासी सुरेंद्र की बेटी पावनी यहां लोहारी गांव में स्थित एनपीएस स्कूल की जूनियर विंग में नर्सरी में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह अपनी बहनों स्नेहा व शिवानी के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जब ये तीनों गांव के बस स्टॉपर पर खड़ी थी तो मतलौडा के सनराइज स्कूल की बस ने पावनी को कुचल दिया।
4 of 5
पानीपत में स्कूल बस ने बच्ची को कुचला
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, वहीं स्कूल बस में सवार स्कूल के दो बच्चों और टीचर्स ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। जैसे ही बच्ची की मौत की खबर गांव वालों को मिली, उन्होंने स्कूल बस पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। पहले तोड़फोड़ की गई और उसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया गया।
पानीपत में स्कूल बस ने बच्ची को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साए ग्रामीण शांत होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। उसे हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डीएसपी बली सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की, पर ग्रामीण नहीं माने। उनका कहना है कि गलत साइड आकर बच्ची को कुचलने का यह आरोपी बस ड्राइवर पिछले 15 दिन के भीतर तीन बार लापरवाही से बस चलाते वक्त हादसे की वजह बन चुका है।