फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और देवर ने मिलकर तृप्ति को फेंका था छत से नीचे, दोनों गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तृप्ति मौत मामले में विजय नगर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट तृप्ति के पिता प्रदीप गुप्ता ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब छह माह पहले तृप्ति ने इस संबंध में उन्हें बताया तो उन्होंने कूलर, टीवी, फ्रिज आदि की व्यवस्था करा दी थी। इसके बावजूद देवर आशु की नौकरी के लिए उस पर डेढ़ से दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नहीं लाने पर उसे परेशान किया जा रहा था। रविवार रात उन्हें सूचना दी गई थी कि तृप्ति बालकनी से गिर गई है और कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती है। जब देर रात वह गाजियाबाद आए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उनका आरोप है कि पति संदीप और देवर आशु ने तृप्ति को धक्का देकर गिराया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, संदीप का कहना है कि आशु बीकॉम करने के बाद टैक्स प्रणाली सीख रहा है। वह इन्हीं के साथ फ्लैट में रहता है। तृप्ति उसे साथ रखना नहीं चाहती थी, इसे लेकर अक्सर उनमें कहासुनी होती थी।

4 of 5
तृप्ति मौत मामले में विजय नगर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट तृप्ति के पिता प्रदीप गुप्ता ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब छह माह पहले तृप्ति ने इस संबंध में उन्हें बताया तो उन्होंने कूलर, टीवी, फ्रिज आदि की व्यवस्था करा दी थी। इसके बावजूद देवर आशु की नौकरी के लिए उस पर डेढ़ से दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया जा रहा था। नहीं लाने पर उसे परेशान किया जा रहा था। रविवार रात उन्हें सूचना दी गई थी कि तृप्ति बालकनी से गिर गई है और कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जब देर रात वह गाजियाबाद आए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उनका आरोप है कि पति संदीप और देवर आशु ने तृप्ति को धक्का देकर गिराया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। दूसरी तरफ, संदीप का कहना है कि आशु बीकॉम करने के बाद टैक्स प्रणाली सीख रहा है। वह इन्हीं के साथ फ्लैट में रहता है। तृप्ति उसे साथ रखना नहीं चाहती थी, इसे लेकर अक्सर उनमें कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें