फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की खबर सुनकर खुद को किया घरों में लॉक, कार्रवाई के बाद सहमे लोग

Mon, 17 Oct 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
noida naksali - फोटो : राजन राय
हिंडन विहार के बी-48 अपार्टमेंट के पास जैसे ही एटीएस का अभियान शुरू हुआ। वहां के निवासियों में हड़कंप मच गया। कमांडो के मुंह से आतंकियों के छिपे होने की बात सुनते ही सभी ने खुद को फ्लैट में लॉक कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
noida naksali - फोटो : राजन राय
ऑपरेशन के दौरान कोई बालकनी में भी नहीं आया। डर था कि कहीं ऑपरेशन के दौरान कोई आतंकी उनके फ्लैट में न घुस जाए। वॉचमैन तेज बहादुर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वह बी-48 के नीचे ही खड़ा था। एकाएक काले कपड़ों में दो लोगों ने उसे अंदर जाने को कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला
उसने कुछ सेकेंड के लिए उनकी बात अनसुनी की तो उन्होंने जोरदार तरीके से उसे अंदर जाने को कहा। इसके बाद उस चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में थोड़ा अंदर चले गए। उसे वहीं रहने वाले शख्स ने बताया कि यह कमांडो हैं और यहां कहीं आतंकी छुपे हुए हैं। इसके बाद वाचमैन ने बी-48 के बगल वाले मकान के लोगों को इस बात की तुरंत जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लोगों ने दरवाजे खिड़कियां बंद कर लीं। 

4 of 5
noida naksali - फोटो : राजन राय
सभी को यह डर था कि कमांडो कार्रवाई के दौरान अगर आतंकी भागने लगे तो हो सकता है कि वह उनके फ्लैट में भी घुस सकते हैं। इस डर से कोई उस दौरान अपने बालकनी में भी नहीं आया। कुछ देर के बाद कमांडो बी-48 से निकले और दो-दो अपराधियों को दो रास्ते से निकालकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
noida naksali - फोटो : राजन राय
सभी को यह डर था कि कमांडो कार्रवाई के दौरान अगर आतंकी भागने लगे तो हो सकता है कि वह उनके फ्लैट में भी घुस सकते हैं। इस डर से कोई उस दौरान अपने बालकनी में भी नहीं आया। कुछ देर के बाद कमांडो बी-48 से निकले और दो-दो अपराधियों को दो रास्ते से निकालकर ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें