शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े हुई घटना में कुछ लोगों की संवेदनहीनता भी सामने आई। सिरफिरे के हमले में युवती घायल होकर फर्श पर गिर पड़ी थी। इसके बावजूद युवती को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। लोग उसे अस्पताल ले जाने की जगह वीडियो बनाने में मशगूल हो गए।
विज्ञापन
2 of 4
attack on woman
- फोटो : जेपी शर्मा
हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर लोगों की मदद से ही उसे अस्पताल पहुंचा गया। चिकित्सकों का कहना है कि युवती का खून अधिक बह गया है। इससे उसकी हालत चिंताजनक है। खुशबू की बहन ने बताया कि वह पांच बहनें हैं और एक भाई है। खुशबू चौथे नंबर की है और पढ़ाई के साथ काम भी करती है।
विज्ञापन
3 of 4
attack on woman
- फोटो : अमर उजाला
मां ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी के पीछे कई माह से पड़ा हुआ था। दूसरी जाति का होने के बावजूद जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था और खुशबू का पीछा कर छेड़छाड़ करता था। उन्होंने मामले की शिकायत आरोपी के घर व पुलिस से भी की। इसके बावजूद आरोपी खुशबू का पीछा करते हुए जगत फार्म तक आ गया।
मौके से मिली कोल्ड ड्रिंक को लेकर उठे सवाल
पुलिस के बाद एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। घटना स्थल के पास से लगभग आधी भरी हुई प्लास्टिक बोतल बरामद की गई। इसे लेकर कुछ लोगों का कहना था कि दोनों ने घटना से पहले कोल्डड्रिंक पी थी। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि कुलदीप कोल्ड ड्रिंक पीते हुए खुशबू का इंतजार कर रहा था। कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिले होने की भी आशंका जताई है। कोल्डड्रिंक जांच के लिए भेजी गई है।