शादी न करने पर सिरफिरे के एक युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला सामने आया है। इसके लिए आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर को अपने नाम से जारी करा लिया। अब उस नंबर से सबको युवती की आपत्तिजनक फोटो और गंदे मैसेज भेज रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
mms
- फोटो : सोशल मीडिया
सिरफिरे के डर से युवती नौकरी छोड़ घर पर बैठ गई है। वहीं, युवती का परिवार इंसाफ पाने के लिए छह माह से रबूपुरा थाने के चक्कर काट रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर अब साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
3 of 7
mms
मामला थाना रबूपुरा के झाझर स्थित कलूपुरा गांव का है। 23 वर्षीय युवती एक वर्ष पूर्व तक गाजियाबाद में नौकरी कर रही थी। यहीं पर उसकी जान-पहचान मथुरा निवासी जितेंद्र से हुई थी। पिता का आरोप है कि बेटी जितेंद्र को राखी बांधती थी।
4 of 7
लगभग दो साल पहले वह जितेंद्र की बहन की शादी में मथुरा भी गई थी। यहां जितेंद्र ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ आपत्तिजनक फोटो खींच ली। इसके बाद जितेंद्र युवती को शादी के लिए कहने लगा। युवती ने राखी का वास्ता देते हुए शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
एमएमएस
- फोटो : Desk
आरोप है कि इसके बाद जितेंद्र ने अपने फेसबुक अकाउंट पर युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करनी शुरू कर दी। उसने युवती का फेसबुक अकाउंट भी हैक करके फोटो डाल दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का एक सिम अपने नाम से जारी करा लिया और अब उस नंबर से लोगों को युवती की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्स एप पर भेज रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
आरोपी को सजा दिलाने के लिए वह छह माह से रबूपुरा थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने तक को तैयार नहीं है। रबूपुरा थाना प्रभारी उनका फोन तक नहीं उठाते हैं। आरोपी जितेंद्र कुछ और लोगों के साथ मिलकर युवती और परिवार को धमकी देता है कि वह शादी कहीं और नहीं होने देगा, इसलिए मजबूरन युवती को नौकरी छोड़नी पड़ गई।
तहसील दिवस में की शिकायत, जांच शुरू
पिता ने बताया कि पूर्व में तैनात पुलिस अधिकारियों से भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्होंने 18 जुलाई को तहसील दिवस में एडीएम से मामले की शिकायत की। वहां पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत रबूपुरा थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई करने आदेश दिए। साथ ही, मामले में साइबर क्राइम सेल को भी शिकायत देने को कहा है। अब साइबर क्राइम सेल उनकी शिकायत पर जांच कर रही है। हालांकि उनकी रिपोर्ट अब भी दर्ज नहीं हुई है।