बॉलीवुड की फिल्म देसी बॉयस में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की तरह आलीशान जीवन शैली पाने का सपना अगर आप भी देख रहे हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी है ये खबर... (स्टोरी साभार: डेली मेल)
2 of 12
अगर आप किसी जगह या अखबार में हाई प्रोफाइल महिलाओं को मसाज देने के नाम पर एक ही रात में 20 से 25 हजार रुपये महीना कमाने का ऐड देख कर खुश हो जाते हैं तो ये आपको एक नई मुसीबत में फंसा सकता है।
3 of 12
दिल्ली में मोबाइल सेल्समैन का काम करने वाले 26 साल के एक युवा ने ऐसा ही एक विज्ञापन देखा जिसमें लिखा था कि वो अकेली महिलाओं की सेवा के लिए आकर्षक युवा की तलाश है।
4 of 12
ऐड में लिखा था कि ऐसी महिलाओं को सेवा देना के बदले महीने में 25,000 से 50,000 रुपये महीने तक कमाया जा सकता है। पहले से कर्ज में डूबे इस युवा ने ऐड को देखते ही दिए हुए नंबर पर फोन लगा दिया।
5 of 12
दिल्ली के कनॉट प्लेस में मोबाइल की दुकान चलाने वाले 26 वर्षीय सोहेल हासमी असल में कर्ज में डूबे हुए थे और दुकान की आमदनी से कर्जा उतारना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
6 of 12
कमाई का दूसरा जरिया न मिलने की वजह से उन्होंने इस ऐड पर तुरंत ही भरोसा कर लिया और चंद दिनों में कर्ज से छुटकारा पाने की लालच में उन्होंने फोन घुमा दिया।
7 of 12
फोन पर हाशमी को बताया गया कि उन्हें दक्षिणी दिल्ली के हाईप्रोफाइल महिलाओं को मसाज की सुविधा देनी है जिसके बदले उन्हें एक रात के 300 पौंड यानि लगभग 25000 रुपये मिलेंगे।
8 of 12
केवल 10,000 रुपया महीना कमाने वाले हाशमी के लिए ये ऑफर चौंका देने वाला था। फोन करने पर हाशमी को बताया गया कि उसे अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए हापुड़ जाना होगा।
9 of 12
परिवार से झूठ बोल कर हाशमी हापुड़ के पलवारा गांव पहुंचा। यहां पहुंचते ही पहले तो कुछ लोगों ने उसकी धुनाई कर दी फिर उसे किडनैप कर लिया।
10 of 12
कई दिन तक घर न लौटने पर हाशमी के घरवालों ने पुलिस से संपर्क किया। इसी दौरान हाशमी के घरवालों के पास 10 लाख की फिरौती के लिए फोन भी आए। फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने किडनैप करने वाले गैंग को तलाश निकाला और हाशमी को भी सहीसलामत उनके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
11 of 12
जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गैंग विज्ञापनों के जरिए ऐसे ही बेरोजगार और जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाता है और उन्हें किडनैप कर या रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे पैसे वसूल कर धन उगाही करता है। आमतौर पर यूपी में काम करने वाले इस गैंग ने पहली बार दिल्ली में अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी।
पुलिस का कहना है कि इनके जाल में फंसने के बाद भी लोग किसी को बताने से डरते हैं क्योंकि जिगोलो या सेक्स रैकेट में नाम आने की बात से लोग डरते हैं। ये गैंग लोगों की इसी कमजोरी का फायदा उठा कर सेक्स और पैसे के लालच में युवाओं को फंसाने की कोशिश करते हैं।