राजेंद्र नगर में महिला कॉल सेंटर कर्मी रमा चक्रवर्ती की हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक रमा की एक मुंहबोली ननद भी उसके प्रेमी अभिषेक से प्यार करती है।
विज्ञापन
2 of 6
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
शक है कि उसी ने शार्प शूटरों की मदद से रमा की हत्या करवाई है। यह भी सामने आया है कि रमा के साथ एटीएम जाने वाली युवती यह मुंहबोली ननद ही है। मुंहबोली ननद और प्रेमी गायब है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उधर, रमा के ससुर और परिजनों ने शुक्रवार को हिंडन घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर राजेंद्र नगर निवासी कॉल सेंटर कर्मी की दिनदहाड़े घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि रमा को घर से एटीएम तक लेकर जा रही युवती उसके मृतक पति की मुंह बोली बहन है।
4 of 6
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब उसकी तलाश की तो वह घर से गायब मिली। इसके अलावा रमा का प्रेमी अभिषेक भी घर से गायब मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक को लेकर मुंहबोली ननद और रमा के बीच विवाद भी हो चुका था।
विज्ञापन
5 of 6
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शक है कि ननद ने ही शार्प शूटरों की मदद से रमा की हत्या करवाई है। वह खुद उसे घर से बाहर लेकर आई और साजिश के तहत शूटरों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद ननद वहां से अपनी स्कूटी पर गायब हो गई।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, पुलिस ने रमा का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके ससुर के सुपुर्द कर दिया। हिंडन घाट पर ही रिश्तेदारों की मौजूदगी में रमा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने बताया कि रमा को दो गोलियां लगी थीं। बहरहाल पूरी रिपोर्ट आने में एक सप्ताह लगेगा।
कॉल डिटेल्स के आधार पर कई लोगों से पूछताछ
पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों तक पहुंच नही पाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया है मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।