फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 91 की तरह एक्सप्रेस-वे पर छात्रा से गैंगरेप, दरिंदगी के बाद पुलिस ने भी किया पीड़िता पर सितम

Mon, 08 Aug 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
एक्प्रेसवे पर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में एनएच 91 की घटना को लोग अभी भुला भी नही पाये थे कि जेवर में सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी। दो आरोपियों ने दिनदहाडे बीच बाजार स्थिति एक स्कूल से निकलते ही आठवी की मासूम लडकी का अपहरण कर लिया और यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे ईख के खेतों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 5
एक्प्रेसवे पर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी जैसी ही लोगो को लगी तो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी छात्रा का स्कूल बैग और मोटरसाईकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करने की बात कर रही है। कस्बा निवासी आठवी कक्षा की मासूम छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन छुटटी के समय के बाद भी घर न पहुंचने पर परिजनो ने स्कूल सहित कई जगह तलाश किया। परिजनों को घटना का कोई भी अंदाजा नही था। 
विज्ञापन

3 of 5
एक्प्रेसवे पर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक बाईक सवार दो लोगों ने स्कूल से छुटटी के बाद ही छात्रा को अगवा कर लिया और यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे जेवर खुर्जा व जेवर झाजर मार्ग के बीच खेतों में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लडकी लूहलुहान हालत में बाहर आयी और चिख-पुकार सुनकर लोगो ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। 

4 of 5
एक्प्रेसवे पर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक आशीष भाटी निवासी वैर बुलंदशहर व पीड़ित युवती को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस ने छात्रा को अस्पताल ले जाने के बजाय लहुलुहान हालत में ही आरोपी के साथ कोतवाली के स्टाफ क्वार्टर में छिपाकर रखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाम पांच बजे परिजनों के पहुंचने पर पुलिस लड़की को खुली जीप में बिठाकर अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्प्रेसवे पर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पीड़िता के परिजनों वे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक घंटो कोतवाली में बिठाने के बाद भी पुलिस ने मासूम से मिलने तक नही दिया और न ही उसे ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गये। इतना ही नहीं तहरीर लिखने से पहले परिजनों पर डरा-धमकाकर दबाव भी बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें