फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक ही परिवार की 4 महिलाओं की कटी चोटियां, पढ़िए कैसे हुआ ये सब

Sat, 05 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत कुल 10 महिलाओं की चोटी कट गईं। बाहरी दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली से चोटी कटने का मामला बृहस्पतिवार को पश्चिम और पूर्वी दिल्ली पहुंच गया। लगातार हो रहीं घटनाओं से महिलाओं में दहशत है। ग्रामीण इलाके की महिलाओं व बच्चियों ने तो घरों से निकलना भी कम कर दिया है। महिलाओं में यह अंधविश्वास घर कर गया है कि कोई अदृश्य शक्ति घटनाओं को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन

2 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
1. मायापुरी
मायापुरी से बृहस्पतिवार सुबह एक ही परिवार की चार महिलाओं की चोटी काटने का मामला सामने आया। इनकी पहचान मोनिका (35), उसकी तीन बेटियों दिव्या (16), प्रिया (13) और चंदा (12) के रूप में हुई। इन्होंने बताया कि रात में सभी सोई हुई थीं। सुबह उठने पर बाल कटे देखे। हालांकि पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया कि रात में उन लोगों ने बाल काटने वाली खबर देखी थी। पुलिस पीड़ित परिवार के घर से चादर, कैंची, बाल और अन्य सामान जांच के लिए ले गई है। हालांकि पीड़ित परिवार ने शिकायत देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
2. नजफगढ़
नजफगढ़ में रहने वाली 65 वर्षीय जाहिदा बेगम की चोटी कट गई। जाहिदा ने बताया कि वह सात साल की पोती और पति के साथ सोई हुई थी। तड़के चार बजे उसे लगा कि कोई बाल खींच रहा है। लाइट जलाकर देखा तो दरवाजे के पास चोटी पड़ी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि घटना के समय दरवाजा बंद था।

4 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
3. कापसहेड़ा
कापसहेड़ा की रहने वाली हरफुल की 57 साल की पत्नी कमला की चोटी कट गई। हरफुल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि देर रात वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी के सिर में दर्द हुआ और देखा कि उसकी चोटी गिरी हुई है। उसने बृहस्पतिवार को सवा एक बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

5 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
4. बेगमपुर
चौथी घटना बेगमपुर की है। 40 साल की रीना ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को किसी ने घर की घंटी बजाई, लेकिन दरवाजे पर कोई नहीं था। जैसे ही वह दरवाजा बंद कर वापस आई, तो उसकी चोटी कट गई।
विज्ञापन

6 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
5. पांडव नगर
पांडव नगर में रहने वाली 35 वर्षीय रीटा ने बताया कि वह इलाके में चौका बर्तन का काम करती है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को घर आ रही थी। रास्ते में उसे लगा कि कोई उसके बाल खींच रहा है। थोड़ी देर बाद उसके सिर में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसकी चोटी कटी हुई थी।
विज्ञापन

7 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
6. सुंदर नगरी
छठी घटना में सुंदर नगरी (नंद नगरी) निवासी खुशबू (14) ने बताया कि वह स्कूल से आकर घर में सो गई। उसकी बड़ी बहन दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दोपहर तीन बजे के आसपास उसके सिर में दर्द हुआ। जब उसने देखा तो चोटी कटी हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
choti - फोटो : अमर उजाला
7. खजूरी खास
खजूरी खास में भी सपना (35) पत्नी मनोज की चोटी कट गई। वह शिव पांचाल मंदिर के पास रहती है। उसने बताया कि जब वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई तो उसे अचानक झटका लगा और वह गिर गई। उठी तो चोटी कटी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें