शालीमारबाग इलाके में थाने के पास 20-25 लड़कों ने जमकर तांडव मचाया, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। तनिष्क जान बचाने के लिए चिल्लाता हुआ इधर-उधर भागा, लेकिन बीच सड़क पर आरोपियों ने उसके सीने में चाकू घोंप दिए। तनिष्क जान बचाने के लिए यूनाइटेड टूर एंड ट्रैवल दुकान में घुसा तो आरोपी भी दनादन पीछे घुस गए। उन्होंने दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं टिकट कराने आए पवन ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी कई चाकू मारे। इस दौरान किसी ने भी उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई।