पूर्व क्रिकेटर अजय शर्मा के छोटे भाई जुगल शर्मा का शव संदिग्ध हालात में शक्ति नगर स्थित उनके फ्लैट से रविवार सुबह बरामद हुआ। पड़ोसियों को जब दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट से दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व अजय को दी।
विज्ञापन
2 of 6
क्रिकेटर के भाई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
फ्लैट का दरवाजा तोड़ने पर अंदर- 49 वर्षीय जुगल का शव बेड पर पड़ा मिला। शव के पास से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई। जुगल का पालतू कुत्ता बुरी तरह भौंक रहा
था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस आशंका जता रही है कि अधिक शराब पीने की वजह से जुगल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 6
क्रिकेटर के भाई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, जुगल 25/32 शक्ति नगर, रूप नगर स्थित फ्लैट में काफी समय से रहते थे। पहले अजय शर्मा व उनकी मां भी इसी फ्लैट में रहती थीं। अजय अपने परिवार के साथ वसंतकुंज में शिफ्ट हो गए। मां और जुगल यहां रहने लगे। जुगल ने शादी नहीं थी। उनकी मां कमला नगर में एक बुटीक चलाती थीं। जुगल उसी में मां की मदद करते थे।
4 of 6
क्रिकेटर के भाई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन करीब एक साल पहले मां बुटीक बंद कर अजय के साथ जाकर वसंतकुंज में रहने लगी थी। जुगल यहां अकेले ही रह रहे थे। आखिरी बार अजय बुधवार को जुगल से मिलकर गए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने फोन पर जुगल से बातचीत भी थी। इसके बाद उनकी जुगल से कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 6
क्रिकेटर के भाई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पड़ोसियों को जुगल के फ्लैट से तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व अजय को दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर जुगल का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। अंदर जुगल का कुत्ता पेप्सी बुरी तरह भौंकता हुआ आया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार से जुगल को बाहर नहीं देखा गया था। माना जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही जुगल की मौत हो गई। जुगल ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया या ज्यादा शराब पीने से उनकी मौत हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।