लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार आई -20 रविवार देर रात दो बजे डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी खाने के बाद सड़क की दूसरी तरफ आ गई। हादसे में कार चालक युवक और उसकी बगल वाली सीट पर बैठी युवती की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त हरियाणा के यमुनानगर निवासी कशिश आनंद जबकि युवती की शिनाख्त उत्तराखंड देहरादून निवासी आयुषी गुलाटी के रूप में हुई है। कशिश अपना निजी काम करता था। जबकि आयुषी बीटेक की छात्रा थी।
विज्ञापन
2 of 8
हादसे में पिछली सीट पर बैठी एक युवती समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों के परिवार वाले उसे दिल्ली व दिल्ली से बाहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए ले गए है। घायलों की पहचान शकुन शर्मा, मानिक चड्ढा और सुबोजीत के रूप में हुई। सभी युवक युवतियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
विज्ञापन
3 of 8
कार को कशिश चला रहा था। मेडिकल जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त वह नशे में था। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 8
अभी तक की जांच में पता चला है कि कार में सवार सभी पांच लोग दोस्त थे। कुछ चंडीगढ़ से बीटेक कर रहे थे जबकि कुछ बीटेक की पढ़ाई कर काम कर रहे थे। अलग अलग जगहों से सभी दिल्ली में अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। कशिश यमुनानगर से अपनी होंडा सिटी कार से आया था। उसने कार को कनॉट प्लेस स्थित पार्किंग में खड़ी की थी।
विज्ञापन
5 of 8
बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी दोस्त कशिश को कनॉट प्लेस छोड़ने जा रहे थे। कार सुबोजीत की है। पुलिस हादसे में घायल हुए युवक युवती का बयान लेने की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से डिवाइडर और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए कार दूसरी तरफ गिरी। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि कार चला रहा कशिश शराब के नशे में था।
विज्ञापन
7 of 8
हालांकि हादसा होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पिछली सीट पर बैठे तीनों युवक-युवतियों को बाहर निकाल लिया। लेकिन कशिश और आयुषी कार में बुरी तरह फंस गए।
पुलिस ने दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कटर की मदद से कार के कुछ हिस्से को काटकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।